आत्म रक्षा की तैयारी…
Update: Monday, December 31, 2018 @ 6:35 PM
सुंदरनगर। ओम साईं सेवा समिति द्वारा मंडी जिला के डडौर में ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के साथ मिलकर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जा रहे है। जिसमें आसपास के इलाके की 100 के करीब लड़कियां तथा ओम साईं सेवा समिति के सदस्य भाग ले रहे हैं। लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर विना किसी फीस के सिखाए जा रहे है। ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के कराटे कोच कृष्ण लाल लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे हैं।