-
Advertisement
Dr. Rajesh ने की जैव-विविधिता के संरक्षण की अपील, बोले – इसके बिना मानव जीवन असंभव
कांगड़ा। श्री बालाजी अस्पताल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस (International Biodiversity Day) पर आमजन से जैव-विविधिता के संरक्षण की अपील की है। डॉ राजेश (Dr. Rajesh Sharma) ने कहा कि जैव विविधता मानव सभ्यता के विकास का स्तंभ है, इसके बिना पृथ्वी पर मानव जीवन असंभव है। याद रहे कि हर वर्ष 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: इस शहर में बसने की चुकानी पड़ती है इतनी बड़ी कीमत, जानकर हो जाएंगे हैरान
इसका प्रारंभ संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया था। हमारे जीवन में जैव-विविधता का काफी महत्व है। हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव-विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सकें। जैव-विविधता की कमी होने से प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा और तूफान आदि आने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है, अतः हमारे लिए जैव-विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है। इसके चलते ही प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव-विविधता का महत्व देखते हुए ही जैव-विविधता दिवस को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।

