-
Advertisement
दिल्ली में गणतंत्र पर भीड़ तंत्र हावी
Last Updated on January 26, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली आड़ में जमकर उपद्रव और हिंसा हुई। एक ओर राजपथ पर भारत के जवान शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी ओर दिल्ली में किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा का प्रदर्शन हो रहा था। एक ओर आईटीबीपी के जवान हाड़ जमा देने वाली ठंड के बीच भारत मां की जय के नारे लगा रहे थे तो दूसरी ओर दिल्ली में प्रदर्शनकारी दिल्ली पुलिस पर तलवार चला रहे थे। देश का गणतंत्र दिल्ली की सड़कों पर भीड़तंत्र पर तब्दील हो चुका था। किसान आंदोलन का कुछ लोग भले ही विरोध कर रहे थे, लेकिन देश के अधिकतर लोग किसानों के पक्ष में थे, लेकिन आज जो हुआ उसके बाद किसान आंदोलन का ना तो पक्ष बचा ना विपक्ष… बचा तो केवल एक काला धब्बा.. इस काले धब्बे की वीडियो और तस्वीरें आप भी देखिए….