-
Advertisement
कांग्रेसियों का “ढोल-ढमाका”
Last Updated on October 10, 2020 by Sintu Kumar
मंडी। जिला के विपाशा सदन में शनिवार को कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजीव शुक्ला ने की। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अगुवाई में किसान बिल के विरोध में मंडी शहर में एक ट्रैक्टर रैली भी निकाली। कांग्रेस के मंडी में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शिमला के विधायक विक्रमादित्य सिंह, कौल सिंह ठाकुर, सोहन लाल, प्रकाश चौधरी, आश्रय शर्मा, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, किसान संगठन के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।राजीव शुक्ला ने किसान बिल को किसानों के लिए काला बिल बताया। उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने इस बिल को मात्र पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू किया है। इसके साथ ही किसान सम्मेलन के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मिली भगत के कारण प्रदेश के शिमला में जो सेब तीन हजार पेटी बिक रहे थे वे एकाएक ही बारह से पंद्रह सौ पर पहुंच गए हैं।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर अटल टनल का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टनल के पास शिलान्यास और लोकार्पण दोनों की पट्टिकाएं समानांतर न लगाने पर भी ऐतराज जताया। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर को चैलेंज दिया है कि वे मंडी में बड़ा हवाई अड्डा बना कर दिखाएं तभी वे जयराम ठाकुर को नेता मानेंगे।