-
Advertisement
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में हुआ पहला शाही स्नान, जूना अखाड़ा के साथ किन्नर अखाड़ा भी हुआ शामिल
Last Updated on March 11, 2021 by Deepak
हरिद्वार। महाशिवरात्रि के मौके पर आज महाकुंभ (Mahakumbh) में पहला शाही स्नान किया गया। हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। संतों के स्नान से पहले सुबह करीब सात बजे हरकी पौड़ी घाट खाली करवा दिया गया था। सुबह 11 बजे से अखाड़ों के संतों ने स्नान करना शुरू किया। श्रद्धालु हरकी पौड़ी (Har Ki Pauri) क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान कर रहे हैं। सबसे पहले जूना अखाड़ा के संतों ने स्नान किया। इसके बाद आह्वान अखाड़े और फिर किन्नर अखाड़े ने शाही स्नान किया। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किन्नर अखाड़े ने जूना अखाड़े के साथ महाकुंभ में शाही स्नान किया है। इसके साथ ही आज जूना और अग्नि अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़ा उनकी पेशवाई में भी शामिल होगा। इसके पहले वर्ष 2019 में प्रयागराज के कुंभ में भी किन्नर अखाड़े ने स्नान किया था। प्रयागराज के कुंभ में किन्नर अखाड़े ने जबरदस्त तरीके से अपना प्रभाव छोड़ा था।
ये भी पढे़ं –महाशिवरात्रि पर ताजमहल में शिव पूजा करने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के तीन कार्यकर्ता, CISF ने पकड़े
કુંભ હરિદ્વાર-2021: આજે #મહાશિવરાત્રિ નિમિત્તે #હિન્દુ શ્રદ્ધાળુઓ પવિત્ર #ગંગા નદીમાં કરી રહ્યાં છે પહેલું #શાહીસ્નાન. કોરોનાનો ફેલાવો, સરકારની ગાઈડલાઈન્સને કારણે ભૂતકાળની સરખામણીમાં આ વખતે ભીડ ઓછી છે.https://t.co/hPpissAPz3#Haridwar #ShahiSnan #KumbhMela #KumbhMela2021 #Ganga pic.twitter.com/Kcr2VdippF
— chitralekha (@chitralekhamag) March 11, 2021
इससे पहले सुबह उत्तराखंड पुलिस बैंड ने शाही स्नान (Shahi Snan) के लिए नमो शिवाय की धुन बजाकर साधुओं का स्वागत किया। हर की पौड़ी पर आज सिर्फ साधु-संत ही स्नान कर रहे हैं। रथों पर सवार होकर अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर हरकी पौड़ी पहुंचे। शाम 6:30 बजे तक दसनामी सन्यासी अखाड़ों के साधु संत महामंडलेश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्नान करेंगे।
ये भी पढे़ं – महाशिवरात्रि 2021 : जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और सभी जरूरी बातें…
जूना, आह्वान, अग्नि और किन्नर अखाड़ों के संत स्नान कर अपने छावनियों में चले गए हैं। हरकी पौड़ी पर पुलिस और पैरामिल्ट्री के सुरक्षा घेरे में संतों को हरकी पौड़ी के घाट तक पहुंचाया गया जिसके बाद संतों ने स्नान किया। इसके अलावा तीर्थनगर के कई घाटों पर महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला जारी है। वहीं, देर रात से हाईवे जाम हैं और श्रद्धालु पैदल गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं। सुबह तड़के से ही हरकी पौड़ी पर जबरदस्त भीड़ लगी है। श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी पर डुबकी लगाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।