-
Advertisement
न्यूजीलैंड में जीत, हमीरपुर में बांटी मिठाई
Last Updated on October 19, 2020 by Sintu Kumar
हमीरपुर। हिमाचल के बेटे ने विदेश में किया देश का नाम किया रोशन। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के 33 वर्षीय डॉ गौरव शर्मा ने न्यूजीलैंड में हुए चुनाव में हैमिल्टन वेस्ट सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। डॉ गौरव शर्मा की जीत पर उनके पैतृक गांव लोअर हड़ेटा में खुशिया मनाई जा रही है। गांव में डॉ गौरव शर्मा के परिजन मिठाइयां बांट रहे हैं। आज लोअर हड़ेटा में हर तरफ़ खुशी का माहौल है और हो भी क्यों नहीं बात है ही खुशी की। कम उमर में डॉ गौरव शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। और सफलता भी ऐसी जिसने सबको गर्व से भर दिया है। यह जीत डॉ गौरव शर्मा की नहीम बल्कि समुचे प्रदेश व देश की जीत है।
गौरव शर्मा के चाचा ललित शर्मा ने कहा भतीजे की जीत पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि कम उम्र में परदेश में उसने इतिहास रच दिया।
ग्रामीणों ने भी दी गौरव शर्मा को बधाई दी है। सीएम जय राम ठाकुर डॉ गौरव शर्मा को उनकी जीत के लिए बधाई दे चुके हैं।