- Advertisement -
बिलासपुर। जिला पुलिस की टीम ने एचआरटीसी की बस में सवार व्यक्ति से 82.37 ग्राम चिट्टा (chitta) बरामद किया है। संयुक्त टीम ने आरोपीको गिरफ्तार (Arrest) कर आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रात सुरक्षा शाखा की टीम ने नौणी चौक पर चंडीगढ़ मनाली नेशलन हाइवे (Natioal highway) पर नाका लगाया हुआ था।
इसी दौरान चंडीगढ़ से मनाली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका गया। जांच करने के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति पुलिस को देख कर घबरा गया और जेब से कोई वस्तु निकाल कर टांग के नीचे छुपाने लगा। टीम ने शक के आधार पर व्यक्ति को जांच के लिए सीट से खड़ा किया तो सीट पर टीम को एक पॉलीथीन कि पुड़िया बरामद हुई। पुड़िया को खोल कर देखने पर उसमें 82.37 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी व्यक्ति की पहचान करण ठाकुर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -