-
Advertisement
हिमाचल: ननखड़ी में खाई में गिरी कार, एक की गई जान; चार पहुंचे अस्पताल
Last Updated on August 30, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल के शिमला (Shimla) जिला के ननखड़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा ननखड़ी ब्लॉक की अडडू पंचायत के गटोला नामक स्थान पर हुआ है। यहां एचपी 06बी 2288 नंबर का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस वाहन में 5 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह वाहन अडडू की तरफ जाते समय एक गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने चार घायल लोगों को खाई से निकाल कर खनेरी अस्पताल रामपुर (Rampur Hospital) भेज दिया।
यह भी पढ़ें: Himachal: कपड़े, चप्पल पुल पर रख ब्यास में कूद गया था युवक, 8 दिन बाद मिला शव
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान मेहर सिंह उम्र 40 साल पुत्र मनी राम निवासी झीझणुं तहसील ननखड़ी (Nankhari) के रूप में हुई है। इसके साथ ही देवी सिंह पुत्र मनीराम, प्यारे लाल पुत्र रोशन लाल, पूर्णा देवी पत्नी प्यारे लाल, रेखा देवी पत्नी देवी सिंह ठाकुर इस हादसे में घायल हुए हैं। यह सभी एक ही गांव झीझणु के रहने वाले थे। इन सभी को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा आगामी छानबीन की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group