-
Advertisement
कोटखाई जा रही टैंपो ट्रेवलर पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, महिला की गई जान-एक गंभीर घायल
Last Updated on January 29, 2020 by Deepak
नाहन। सड़क पर जा रही एक टैंपो ट्रेवलर (Tampo Traveler) की छत पर एक बड़ी चट्टान ( Rock) आकर गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत (Death) हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा सिरमौर जिले की गिरिपुल-सैंज सड़क पर बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पेश आया। जानकारी के अनुसार 11 यात्रियों को लेकर एक टैंपों ट्रेवलर कोटखाई की ओर जा रही थी। इस दौरान शिलाबाग के समीप पहुंचते ही पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान टैंपों ट्रेवलर की छत पर आ गिरी।
यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर होमगार्ड के जवान व नेता पुत्र में हाथापाई , पढ़े क्या है पूरा माजरा
हादसे में महिला समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनीता देवी (50) पत्नी प्रमोद कुमार निवासी मनेवल, तहसील कोटखाई (शिमला) को मृत घोषित कर दिया। जबकि, कांशीराम (65) पुत्र आत्मराम निवासी बिल टिक्कर, तहसील ठियोग का सोलन अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है। टैंपो ट्रेवलर में 11 यात्री व एक चालक सवार था। दो घायलों में एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य सभी सुरक्षित हैं।