-
Advertisement
Sirmaur: राजगढ़ में खाई में लुढ़की Car, एक की गई जान; दूसरा गंभीर
Last Updated on November 25, 2020 by Sintu Kumar
राजगढ़। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला के उपमंडल राजगढ़ में हुए एक कार हादसे (Accident) में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया। घायल का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक हादसा राजगढ़-हाब्बन सड़क पर वन विभाग की कालोनी के समीप मंगलवार देर रात पेश आया। हाब्बन की ओर जाते वक्त कार गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद घायल विवेक व विनीत को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, चिकित्सकों ने विवेक (34) को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में घायल युवक का उपचार चल रहा है। हादसे की पुष्टि एसपी सिरमौर डा. खुशहाल चंद शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ पुलिस (Rajgarh Police) हादसे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: #Himachal: कार चलाना सीखना पड़ गया महंगा, एक की गई जान-चार गंभीर घायल