-
Advertisement
आधी रात को Blast के बाद ऐसे आई मौत
नालागढ़। लॉक डाउन-कर्फ्यू के बीच हिमाचल में हुए एक हादसे में एक की मौत हो गई,जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी प्रवासी हैं। हादसा जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में हुआ है। यहं धर्मपुर में फेविकॉल की फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद गैस लीक होने से एक की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। तीन पशुओं की भी मौत हो गई है। सभी घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया है। बुधवार आधी रात को हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
