-
Advertisement
Chamba: शादी में शरीक होने पैदल जा रहे 2 भाइयों पर गिरे पत्थर, एक की गई जान
Last Updated on March 11, 2020 by Deepak
चंबा। जिला मुख्यालय के बकाणी क्षेत्र में कथेटू नाले में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए पैदल चल रहे दोनों भाई पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बुरी तरह से घायल हुए दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज चंबा (Chamba) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें: Paonta Sahib : कुछ समय से मानसिक तनाव में थी विवाहिता, होली के दिन लगा लिया फंदा
मृतक की पहचान कलबारा निवासी मान सिंह पुत्र टीटू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर मृतक के परिजनों को 10000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक विवाह समारोह में शामिल होने घर से निकले थे।