- Advertisement -
चंबा। पुलिस थाना तीसा के तहत चुराह वैली वेजिटेबल सोसाइटी भवन के पास एक बाइक और गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक घायल हुआ है। उसे काफी चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार भंजराड़ू की ओर से आ रही एक गाड़ी को एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा पद्दर निवासी महिंद्र सिंह पुत्र देवी सिंह मामूली रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना तीसा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। चूंकि बाइक चालक की लापरवाही तथा तेज रफ़्तारी के कारण यह दुर्घटना हुई हैए जिसके चलते बाइक चालक महिंद्र सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के अंतर्गत पुलिस थाना तीसा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- Advertisement -