-
Advertisement
विश्व हिंदू परिषद के नेता Ranjeet Bachchan को गोली मारने वाला एक आरोपी मुंबई में Arrest
Last Updated on February 6, 2020 by Deepak
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुंबई में गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस की टीम आज शूटर को लेकर मुंबई से लखनऊ (Lucknow) पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक हत्या की वारदात के बाद आरोपी ट्रेन से मुंबई भाग गया था।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में दिख रही थीम राज्य हिमाचली संस्कृति की झलक
बता दें कि रणजीत बच्चन (Ranjeet Bachchan) की रविवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को हजरतगंज स्थित ग्लोबल पार्क के पास अंजाम दिया गया था। हमले में उनके करीबी दोस्त आदित्य भी घायल हुए थे। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…