- Advertisement -
कुल्लू। बंजार थाना क्षेत्र के साइरोपा में एक व्यक्ति को एक किलो 168 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता नाकाबंदी के दौरान मिली। पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार एसएनसीसी के एसआई रामलाल के नेतृत्व में तीर्थन घाटी के साइरोपा में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो पुलिस को देखकर घबराया और हाथ में लिया थैला फेंक कर भागने लगा। एसएनसीसी की टीम ने व्यक्ति को पकड़ा और व्यक्ति के थैले से 1 किलो 168 ग्राम अफीम बरामद की। अफीम तस्कर की पहचान बीजू राम पुत्र कुमत राम गांव मंझली डाकघर बठाहड़ बंजार निवासी के रूप में हुई है।
वहीं एसएनसीसी की टीम ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएनसीसी के डीएसपी रोहित मृगपुरी ने बताया कि बंजार उपमंडल के तीर्थन घाटी के साइरोपा में एक व्यक्ति को 1 किलो 168 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- Advertisement -