-
Advertisement
Nahan: लादू के पास गहरी खाई में गिरी Car, एक की मौत, दो घायल
नाहन। कर्फ्यू व लॉकडाउन के बीच एक कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई है। जबकि, कार में सवार युवती समेत दो लोग घायल हो गए। इनमें एक घायल को मेडिकल कालेज नाहन से पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि, युवती का नाहन में उपचार चल रहा है। सवाल यह उठ रहे हैं कि लॉकडाउन (Lockdown) के बीच कार नाहन से बाहर तकरीबन 13 किलोमीटर दूर लादू कैसे जा पहुंची। जबकि, हर जगह पुलिस का पहरा लगा है। हादसा बुधवार सुबह 11 से साढ़े 11 बजे के बीच नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर लादू गांव के समीप हुआ।
ये भी पढ़ेः सिविल अस्पताल राजगढ़ में Corona Suspect दाखिल, Nahan भेजने की तैयारी
जानकारी के अनुसार कर्फ्यू में दी ढील के बीच नाहन से एक कार लादू पहुंची। लादू के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कार कौन चला रहा था। बहरहाल, हादसे में 62 वर्षीय विजेंद्र निवासी नाहन की मेडिकल कालेज नाहन में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, उनकी बेटी नेहा का नाहन में उपचार चल रहा है। वहीं कार में एक अन्य सवार मुकेश को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

