-
Advertisement
संगड़ाह, मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गया व्यक्ति पहाड़ से गिरा, चली गई जान
Last Updated on June 18, 2020 by Deepak
नाहन। मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गए एक व्यक्ति की पहाड़ से गिरकर मौत (Death) हो गई है। मामला उपमंडल संगड़ाह के लानाचेता गांव में सामने आया है। मृतक की शिनाख्त कपूर सिंह (58) पुत्र स्वर्गीय भोलर सिंह निवासी ग्राम बसाली, लानाचेता के तौर पर हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम राजगढ़ में करवाया गया। जहां से शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया।
यह भी पढ़ें: Sarkaghatअग्निकांडः महिला के पिता ने लगाए साजिश के आरोप, Police से जांच की मांग की
एएसआई नोहराधार चेतन चौहान ने बताया कि बुधवार शाम कपूर सिंह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गया था। इसी दौरान वह पहाड़ी से फिसलकर बुरी तरह घायल हो गया था। ग्रामीणों की सहायता से घायल को राजगढ़ लाया गया थाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।