-
Advertisement
कालाअंब के सैनवाला में पेड़ से फंदा लगाकर 38 वर्षीय युवक ने दी जान
नाहन। कालाअंब में एक युवक ने घर के पास ही पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक युवक की पहचान 38 वर्षीय सीताराम कालाअंब के सैनवाला गांव का रहने वाला था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Una में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल, दो पीजीआई रेफर
मिली जानकारी के अनुसार सीताराम (Sitaram) ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों ने जब सीताराम को कमरे में नहीं पाया तो उसकी छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद सीताराम परिजनों को पेड़ से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना उन्होंने कालाअंब पुलिस को दी। कालाअंब पुलिस (Kala amb Police)ने देर रात को ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि मौके पर से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

