-
Advertisement
Himachal: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए तीन लोग, एक की मृत्यु
हमीरपुर। हिमाचल (Himachal) के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत पांडवी के तहत नेशनल हाई-वे 103 (NH-103) पर मैड क्षेत्र में एक कार ने राहगीर को रौंद दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भोटा अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पुलिस (Police) ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें :- चंडीगढ़-देहरादून एनएच पर पेड़ से टकराई पिकअप, युवक की गई जान
मैड के पास हुए दर्दनाक हादसे में समताना के 65 साल की बुज़ुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुज़ुर्ग रूप लाल और दो अन्य लोग बैंक (Bank) से पैसे निकालकर अपने घर जा रहे थे। शिमला की तरफ से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने रूप लाल और दो अन्य लोगों को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बजुर्ग रूप लाल बुरी तरह घायल हो गए तथा मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए भोटा अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, प्रशासन की तरफ आए अधिकारी ने मृतक रूप लाल के परिवार को पांच हजार रुपये फौरी राहत दी। भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी अजैब सिंह का कहना है कि कार चालक (Car Driver) के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

