-
Advertisement
Ghumarwin में दूसरी मंजिल पर पेंट कर रहे युवक को लगा करंट, हुआ गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर। घुमारवीं में दूसरी मंजिल पर पेंट कर रहे एक युवक को बिजली का करंट लग गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक को कंरट लगभग पांच बजे के करीब लगा, जब युवक घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच बजोहा में एक घर की दूसरी मंजिल के ऊपरी भाग पर बनाए गए कुछ हिस्से पर पेंट कर रहा था। इस दौरान अचानक युवक वहां से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से उसे कंरट लग गया।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच मिसाल बना Himachal का ये गांव; ग्रामीणों ने पत्थर काटकर गांव की सड़क को पक्का किया

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है
युवक को करंट इतनी जोर से लगा कि युवक नीचे जमीन पर आ गिरा। आनन फानन में साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों व पड़ोसियों ने युवक को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। युवक की पहचान वार्ड नंबर तीन के घुमारवी गांव के प्रिंस पुत्र प्रेम लाल उम्र 23 साल के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक बजोहा में किसी अन्य लोगों के मजदूरी पर कार्य कर रहा था। वहीं घुमारवी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

