-
Advertisement
Una में बेकाबू टिप्पर ने रौंदे Bike सवार, एक की गई जान- एक गंभीर घायल
ऊना। जिला ऊना (Una) के धुंदला गांव के पास पेश आए सड़क हादसे (Road Accident) में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल (Seriously Injured) हो गया है। मृतक की पहचान कैहलवीं निवासी 45 वर्षीय गगन के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान तनोह निवासी अश्विनी कुमार उर्फ सिद्धू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर केहलवीं से बंगाणा स्थित अपनी दुकान के लिए बाइक (Bike) पर निकला था, जबकि बैंक में कार्यरत अश्विनी ने तनोह से ड्यूटी जाने के लिए उससे लिफ्ट ली थी। पुलिस (Police) ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि घायल का उपचार अभी अस्पताल (Hospital) में जारी है। घटना के संबंध में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Alert : नदी किनारे ना जाएं लोग, कभी भी खोले जा सकते हैं Pandoh Dam के गेट
मिली जानकारी के मुताबिक पूना की तरफ से बजरी से लगा एक टिप्पर लठियानी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान धुंदला स्कूल के पास तीखे मोड़ पर बेकाबू होकर टिप्पर बाइक सवारों पर जा चढ़ा। हादसे के फौरन बाद दोनों घायलों को रीजनल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां गगन की मौत हो गई जबकि अश्विनी की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएचओ (SHO) बंगाणा मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

