- Advertisement -
नाहन। उपमंडल पांवटा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को एक और सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शहर के बातामंडी क्षेत्र में पेश आया। एक पंजाब नंबर की फॉर्चूनर कार ने पैदल चल रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार हादसे में आशु पुत्र धर्म सिंह निवासी गुत्तपुर बातामंडी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। उसका उपचार चल रहा है। सिटी स्कैन के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए सब्सक्राइब करें हिमाचल अभी अभी न्यूज अलर्ट
- Advertisement -