-
Advertisement
प्रशासन लाचार: जेल में ही हुआ गैंगवार, गोलीबारी में गई एक कैदी की जान
Last Updated on January 3, 2020 by
पटना। बिहार (Bihar) के हाजीपुर (Hajipur) में क्राइम रेट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच एक घटना ने जेल सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। बताया जा रहा है कि मंडल जेल (Mandal jail) के अंदर हुई गोलीबारी में एक कैदी की जान चली गई। जेल के अंदर हुई गैंगवार में मनीष सिंग नाम के कैदी की पांच गोलियां लगने से मौत हो गई है। घटना के बाद से ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह मामला इसलिए भी लोगों का ध्यान खींच रहा है क्योंकि इस जेल को सुरक्षा की दृष्टि से काफी सजग माना जाता है।
यह भी पढ़ें: जयराम का ऐलान- एमफिल, पीएचडी करने वालों की वेतन वृद्धि बहाल करने पर होगा विचार
घटना की सूचना मिलते ही कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी पैदा होता है कि राज्य की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक हाजीपुर मंडल कारागार के अंदर हथियार (Weapon) कैसे पहुंचा। यहां से क्राइम के कई मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में हाजीपुर में दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या (Murder) भी हुई थी।