- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी / इंदौरा। थान डमटाल के अंतर्गत छन्नी वेली में एक महिला को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। महिला के पास 4.58 ग्राम चिट्टा (Chitta) मिला है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा के डीआईजी संतोष पटियाल के निर्देशों पर बुधवार को डमटाल थाना के एएसआई गुरदियान शर्मा अपनी टीम के साथ छन्नी वेली में गश्त कर रहे थे।
इस दौरान शक के आधार पर एक महिला की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान पूजा (30) पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी छन्नी वेली तहसील इन्दौरा (Indora) के रूप में हुई है। डमटाल थाना के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने डमटाल थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर डमटाल थाने मे लाया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -