-
Advertisement
सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को Car ने मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरी घायल
Last Updated on June 3, 2020 by Vishal Rana
हमीरपुर। सैर को निकली दो महिलाएं एक तेज रफ्तार कार (Car) की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक महिला की मौत (Death) हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसा हमीरपुर जिले के सलौणी-गलोड़ सड़क पर बुधवार को सुननी गांव में हुआ। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दो महिलाएं सड़क किनारे पैदल सैर (morning walk) कर रही थीं। इसी दौरान गलोड़ क्षेत्र के डडोह गांव का व्यक्ति तारा चंद अपनी कार में कहीं जा रहा था। इसी दौरान तारा चंद ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और और सड़क पर जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: बड़ी चूक: Kangra में Covid-19 पॉजिटिव पाए गए शख्स की पत्नी को भेज दिया था घर, प्रधान को भी नहीं दी जानकारी
यह भी पढ़ें: Rohru: भाई ने कार सिखाने के बहाने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
इस हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इनमें एक महिला जग्गो देवी पत्नी अजीत कुमार ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी महिला रीता रानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। जिस जगह पर घटना हुई वह क्षेत्र भोटा पुलिस चौकी के अधीन आता है। भोटा पुलिस को भी इस पूरे मामले की सूचना दी गई। पुलिस दोनों महिलाओं को हमीरपुर लेकर गई। पुलिस ने चालक तारा चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।