- Advertisement -
नाहन। शाम होते होते एक बार फिर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों के मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। जानकारी मुताबिक ददाहू-धायली सड़क पर रेणुका तीर्थ से मेला देखकर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में थाना कसोगा पंचायत की विश्वा देवी (49) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि वीरेंद्र ठाकुर, उसकी बेटी इनू व राम सिंह घायल हुए हैं। हादसा ददाहू से लौटते वक्त धायली के पास हुआ। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घायलों का नाहन में उपचार किया जा रहा है। बता दें कि आज अल सुबह राजगढ़ के सनोरा में भी एक हादसे में मां और बेटी की जान चली गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम होते ही फिर से एक सड़क हादसे से सिरमौर दहल उठा। हादसे की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
- Advertisement -