-
Advertisement
पति के संबंधों से परेशान महिला ने Youtube से सीखा Gun चलाना; फिर गर्भवती सौतन के सीने में उतार दी गोलियां
मुरादाबाद। पति के नाजायज रिश्ते ने एक घरेलू महिला को प्रोफेशनल किलर बना दिया। मामला उत्तर प्रदेश मुरादाबाद (Moradabad) जिले का है। यहां एक महिला ने अपनी सौतन को घर के बाहर बुलाया और उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सौतन को गोलियां मारने के बाद वह इलाके में रिवॉल्वर लहराती हुई घूमती रही। जबकि आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। वारदात के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत (Death) हो गई।
यह भी पढ़ें: Parle-G बिस्कुट के लिए वरदान बना Lockdown; हुई इतनी बिक्री कि टूट गया 82 वर्षों का रिकॉर्ड
पति पिछले 1 साल से मृतका के साथ रह रहा था
पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां एक महिला ने दूसरी महिला की पिस्टल से 4 गोली मारकर हत्या कर दी, जिसका वीडियो सामने आया है। बतौर पुलिस, घटनास्थल से गिरफ्तार हुई शबाना नामक महिला ने बताया कि उसका पति पिछले 1 साल से मृतका के साथ रह रहा था और उसे यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था। पुलिस के मुताबिक, शबाना को उसके पति जफर ने ही पिस्टल लाकर दी थी। इसके बाद शबाना ने यूट्यूब (Youtube) देखकर इसे चलाना सीखा था। जफर फरार है। वहीं मृतक महिला का नाम आलिया बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: इस भारतीय बल्लेबाज का बयान, कहा- मैं बल्लेबाजी करता तो Virat -Rohit के सामने नहीं टिक पाता
यहां जानें किस तरह शुरू हुआ विवाद
रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रांसपोर्ट कारोबारी जफर की पहली पत्नी शबाना पति के साथ ही रहती है। जबकि उसकी सौतन आलिया पड़ोस में किराए के मकान में रहती थी। वह सात महीने की गर्भवती थी। डेढ़ साल पहले जफर ने उससे शादी कर ली थी। शादी से पहले उसका नाम मानसी शर्मा था, लेकिन शादी के बाद उसने धर्म और नाम बदल लिया था। जफर ने दूसरी शादी की तभी से शबाना अपनी सौतन से बदला लेने का मौका तलाश रही थी।
यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल का हुआ Corona Test, शाम तक आएगी Report
मौक़ा पाते ही गोलियों से भूना
उसका आलिया से आए दिन झगड़ा होता था। सोमवार शाम 7 बजे आलिया अपनी भतीजी मुस्कान के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी। तभी शबाना ने उसका रास्ता रोक लिया। शबाना ने पहला फायर मुस्कान पर किया, लेकिन वह चूक गया। आलिया मुस्कान को बचाने के लिए सामने आई तो शबाना ने उस पर 4 गोलियां दाग दीं। चारों आलिया को लगीं। खून से लथपथ आलिया जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद शबाना पिस्टल लहराते हुए उससे बात करती रही। कुछ देर बात आलिया ने दम तोड़ दिया। शबाना के हाथ में 9 एमएम पिस्टल थी।
