-
Advertisement

एक वर्षीय बच्चे ने खेलते समय सांप को मुंह में डाला, काटकर एक हिस्सा निगला; हुआ ये अंजाम
बरेली। उत्तर प्रदेश (UP) के बरेली जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक साल के बच्चे ने खेलते समय सांप के बच्चे को मुंह में डाल लिया जिसे डॉक्टरों ने बहुत ज़हरीला सांप बताया है। बच्चे ने सांप (Sanake) को मुंह से काटकर एक हिस्सा निगल लिया जिसके बाद मां ने बाकी हिस्सा उसके मुंह से निकाल दिया। अस्पताल ले जाने पर बच्चे को ऐंटी-वेनम इंजेक्शन लगा दिया गया। जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है। हर तरफ इस बारे में चर्चा हो रही है।
बच्चे के मुंह में दम घुटने से सांप की मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्मिची थाना क्षेत्र के भोलापुर निवासी धर्मपाल का एक वर्षीय बेटा घर में खेल रहा था। इसी बीच कहीं से एक सांप आ गया। बच्चे ने खेल-खेल में सांप को मुंह में रख लिया। इसके बाद दम घुटने से सपोले की मौत हो गई। इस बीच बच्चे की मां सोमवती की नजर बच्चे पर पड़ी। बच्चे की मां ने देखा कि पूंछ बच्चे के मुंह से बाहर लटक रही है। उसने आनन-फानन सांप की पूंछ पकड़कर बाहर निकाला। सपोला करीब पांच-छह इंच का है। बच्चे ने सांप को चबा लिया था। इसके बाद आनन- फानन में उसको जिला अस्पताल लाया गया।
यह भी पढ़ें: Video: 7 वर्षीय कानपुरिया स्पाइडर मैन हुआ वायरल; बिना सहारे के दीवार पर है चढ़ता-उतरता; देखें
यहां पर इमरजेंसी वार्ड में बच्चे को भर्ती किया गया। यहां उन्होंने डॉक्टरों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करने के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है। उसे उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया है। सपोले को देखने के बाद डॉक्टर भी हैरान थे। बच्चे का इलाज कर रहे ईएमओ हरिश्चन्द्र का कहना है कि छह इंच लंबा सपोला होने के कारण बच्चे की जान को भी खतरा था। यदि बाहर नहीं निकालते तो शायद बच्चे का भी दम घुट सकता था और उसकी जान भी जा सकती थी।