-
Advertisement
Raha Kapoor: करोड़ों की मालकिन बनने वाली है एक साल की राहा, पेरेंट्स देंगे स्पेशल गिफ्ट
Last Updated on March 28, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Special Gift to Raha : बॉलीवुड की सबसे क्यूट स्टार किड में से एक राहा कपूर (Raha Kapoor) जल्द ही करोड़ों की मालकिन बनने वाली हैं। पहली बार एक साल की उम्र में कोई स्टार किड करोड़पति (Millionaire) बनेगा। महज एक साल की उम्र में राहा ने अपनी क्यूटनेस से सबको दीवाना बना दिया है। पापा रणबीर कपूर और मम्मा आलिया भट्ट राहा को स्पेशल गिफ्ट (Special Gift) देने वाले हैं।
पेरेंट्स देंगे स्पेशल गिफ्ट
राहा कपूर को उनके पेरेंट्स (Parents) अपना सपनों का घर, कृष्णा राज बंगला (Krishna Raj Bungalow) गिफ्ट कर रहे हैं। इसी के साथ राहा कपूर एक साल की उम्र में ही सबसे छोटी और सबसे अमीर स्टार किड (Star Kid) बन जाएंगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में अपने सपनों का नया घर तैयार कर रहे हैं। दोनों ने घर को कृष्ण राज बंगला नाम दिया है। अब घर प्रवेश के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आपको बता दें कि कृष्ण राज बंगले का काम लंबे समय से चला हुआ था, जो अब पूरा हो गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) अपने नए बंगले पर अक्सर जाते रहते हैं। बीते दिन दोनों नीतू कपूर के साथ घर में चल रहे काम का मुआयना करने पहुंचे थे। राहा के पैदा होने के बाद इस घर का काम तेजी से बढ़ा है। वहीं बात करें, आलिया और रणबीर के वर्कफ्रंट की तो रणबीर ’रामायण’ में राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं आलिया भट्ट ’जिगरा’ में नजर आएंगी।