-
Advertisement
Kullu में स्कूटी हादसे में बैजनाथ के युवक की गई जान, आज जाना था घर
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली (Manali) को जोड़ने वाले कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर एक स्कूटी (Scooty) हादसे का शिकार हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने युवक के शव (Dead) का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को युवक स्कूटी पर कटराईं से डोभी की तरफ आ रहा था। इसके चलते कुल्लू-मनाली हाईवे पर स्थित डोभी के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे कुल्लू अस्पताल (Kullu Hospital) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Kullu में पकड़ी अफीम की खेती, Bilaspur में नशीली गोलियों संग व्यक्ति धरा
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे की सूचना युवक के परिजनों को दी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय किशन चंद पुत्र किशोरी लाल निवासी लांबाहार बीड, बैजनाथ के रूप में हुई है, जो डोभी में पैराग्लाइडिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि युवक को शनिवार को ही अपने घर वापस जाना था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

