चमत्कारिक गुणों से भरपूर है प्याज
Update: Saturday, June 10, 2017 @ 1:45 PM
Onion: प्याज हर घर के रसोई में उपलब्ध एक कंद है। यह सामान्यतः दुनिया के हर भाग में पाया जाता है। हम सब इसे रोज ही खाने में इस्तेमाल करते हैं। प्याज तीन प्रकार के होते हैं; रक्त, श्वेत, और पीला। ये तीन प्रकार हैं। तीनों प्याज एक ही प्रकार के परिवार से आते हैं। प्याज के पत्तों का भी खाने में उपयोग होता है प्याज गुणों से भरा पड़ा है। प्याज में मौजूद कारक…….
प्याज में प्राकृतिक शक्कर, विटामिन्स ए ,बी,सी और ई पाया जाता है। इसके अलावे मिनरल्स जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, दिएट्री फाइबर होता हैं। प्याज फोलिक एसिड का भी सबसे अच्छा स्त्रोत हैं। प्याज में सल्फर तत्व पाया जाता हैं जो की वोलेटाइल तेल का निर्माण करता हैं जो की स्वस्थ की दृष्टि से उपयोगी हैं।
प्याज के अदभुत फायदे…..
- प्याज एक एंटी बायोटिक, एंटी सेप्टिक, एंटी माइक्रोबियल और कार्मिनातिव तत्व पाए जाते हैं। जो की शरीर में होने वाले इन्फेक्शन को खत्म करता हैं या इस सब से दूर रखता हैं
- प्याज में फायटोकेमिकल्स पाया जाता हैं। जो की हमारे शरीर में विटामिन ‘सी ‘ को बढ़ता हैं और हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
- प्याज में क्रोमियम तत्व पाया जाता है जो की रक्त प्रवाह को सुचारु ढंग से चलाता है और शरीर के शक्कर को नियंत्रित रखता है।
- कच्चा प्याज अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाती है और ह्रदय को स्वस्थ रखती है।
- किसी भी प्रकार के कीड़ों मकोरो के काटने पर प्याज का रस लगाने से जलन और दर्द में राहत मिलती है।
- अगर नाक के रक्त आता हो या नकसीर हो गया हो तो नाक में प्याज के रस का 2,3 बूंद डालने से रक्त आना बंद हो जाता है।
- अगर गर्मी में लू लगने का ख़तरा हो तो कच्चे प्याज का सेवन लाभप्रद होता है।
- अस्थमा में प्याज के रस 5 चम्मच, चुटकी भर हिंग 1/4 , काला नमक और 5 चम्मच पानी का मिश्रण बनाकर पीने से बहुत लाभ होता है।
- पथरी के इलाज़ के लिए प्याज के रस में चीनी मिलकर लेने से पथरी ख़त्म हो कर पेशाब से बहार आ जाती है।
- प्याज वात को कम करता है। प्याज दर्द, सुजन ,कफ को नष्ट करता है और पीत को बाहर निकलता है।