- Advertisement -
शिमला। ऑनलाइन ठगी (Online fraud)करने वाले शातिर लोगों को किसी न किसी तरह अपना शिकार बना लेते हैं। शिमला में एक डॉक्टर को पिज्जा आर्डर( Pizza order) करवाना महंगा पड़ गया और उसके खाते से सीधे 59,954 रुपए उड़ गए। इस संबंध शिमला स्थित केएनएच( KNH) में तैनात महिला डॉक्टर ने छोटा शिमला के पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिछले दिनों डॉक्टर को एक मैसेज मिला, जिसमें एक के साथ एक पिज्जा फ्री का देने का ऑफर था। पिज्जा ऑर्डर करने को लेकर जो लिंक भेजा था, उस पर पिज्जा ऑर्डर करने के बाद उन्होंने पीएनबी से ऑनलाइन पेमेंट भी की। इसके बाद डॉक्टर को पिज्जा तो नहीं मिला पर उनके खाते से 59,954 रूपये उड़ गए। डॉक्टर के अनुसार उनके खाते से 6 बार पैसे निकाले गए। खाते से इतनी राशि निकाले जाने के बाद महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस सबंध मे मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
- Advertisement -