- Advertisement -
नई दिल्ली। अगर आप GATE 2019 का फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। GATE 2019 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर शुरू हो गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं, वह अपना पूरा विवरण पहले से तैयार रखें।
इस साल ग्रैजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इंजीनियरिंग (GATE) को IIT मद्रास द्वारा आयोजित किया जाएगा। GATE दरअसल, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो इंजीयरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर के MTech/MSc और और पीएचडी कोर्स में दाखिला के लिए आयोजित की जाती है।
इस साल GATE 2019 परीक्षा में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। GATE 2019 परीक्षा इस बार कुल 24 पेपर्स के लिए आयोजित होगी। इसमें एक नया पेपर स्टैटिस्टिक्स (Code – ST) को शामिल किया गया है। इस साल उम्मीदवार ड्यू डेट के बाद भी एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर पाएंगे।
GATE 2019 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म : 1 सितंबर 2018 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख : 21 सितंबर 2018
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख (लेट फीस के साथ ): 1 अक्टूर 2018
परीक्षा केंद्र बदलाव के लिए अनुरोध की आखिरी तारीख: 16 नवंबर 2018
एडमिट कार्ड कब जारी होगा : 4 जनवरी 2019
GATE एप्टीट्यूड टेस्ट : 2, 3, और 10 फरवरी 2019 को
आंसर कीज कब जारी किए जाएंगे : परीक्षा के कुछ दिनों बाद
रिजल्ट कब जारी होगा: 16 मार्च 2019
स्कोर कार्ड कब जारी होगा : 20 मार्च से 31 मई 2019 के बीच
- Advertisement -