- Advertisement -
नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर्स इंडिया ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद मानेसर (हरियाणा) स्थित संयंत्र का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। 650 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को निकालने के बाद यह विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने निकाले गए कर्मचारियों को बुलाने या सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए उन्हें 1 लाख रुपए मुआवज़ा देने की मांग रखी है।
वहीं इस मसले पर कंपनी का कहना है कि धरने में शामिल कुछ कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद कंपनी ने 650 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया था। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है काम कब तक शुरू हो पाएगा। प्लांट के उच्च अधिकारी सैबल मैत्रा ने एक पत्र में कहा कि प्लांट में काम कब से शुरू होगा, यह कहना अनिश्चित है और इसकी जानकारी हालात सामान्य होने के बाद दे दी जाएगी।
- Advertisement -