-
Advertisement
बोर्ड परीक्षाओं में काननूगो और पटवारियों को पर्यवेक्षक तैनात करने के आदेश रद्द
Last Updated on March 5, 2020 by Deepak
चंबा। जिला में चल रही वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने को लेकर सलूणी उपमंडल के स्कूलों में राजस्व विभाग कर्मियों को पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आदेश आखिर विरोध के बाद रद्द करना पड़ा। बताते चलें कि राजस्व विभाग के फील्ड कानूनगो तथा पटवारियों को इन बोर्ड परीक्षाओं में नियुक्त करने के प्रशासन के आदेशों के बाद ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया था। इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ बताते हुए विभिन्न अध्यापक संगठन इसका विरोध कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: स्कूलों में योग शिक्षक भर्ती और CU भवन निर्माण को लेकर क्या बोली सरकार-जानिए
लिहाज़ा अब इस विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऑब्ज़र्वर की यह नियुक्ति रद्द कर दी है। हालांकि यह बदलाव प्रशासनिक कारणों के चलते बताया जा रहा है तो वहीं वास्तव में यह फैसला अध्यापक संगठनों के विरोध के चलते उपमंडल प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया था। इसके बाद एसडीएम सलूणी ने ताजा आदेश जारी कर इन नियुक्तियों को तुरन्त रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं।