- Advertisement -
सोलन। छात्र दूरबीन और तारामंडल के माध्यम से रात्रि आकाशीय गठन को देख पाएंगे। यह व्यवस्था 25वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन के दौरान की गई है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद 25वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन में 12 से 15 नवंबर तक कर रहा है। इस कांग्रेस में लगभग 800 छात्र-छात्राएं और 200 शिक्षक भाग लेंगे।
इस साल का विज्ञान कांग्रेस का विषय है विज्ञान टैक्नोलॉजी एवं इनोवेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट है। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त मुख्य सचिव तरूण कपूर आईएएस द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फारेस्ट्री के वाइस चांसलर डॉ हरी शर्मा, डिप्टी कमीश्नर सोलन राकेश कंवर व संयुक्त सदस्य सचिव हिमकोट कुणाल सत्यार्थी भी शिरकत करेंगे। इस चार दिवसीय कांग्रेस में छात्र विज्ञान के मॉडल, प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड, वैज्ञानिक रिपोर्टिंग, गतिविधि कार्नर और वैज्ञानिक विषयों पर आधारित नाटक में भाग लेंगे। वैज्ञानिक रिपोर्टिंग, मॉडल व स्कीट में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र राष्ट्रीय स्तर की गतिविधि में भाग लेंगे।
- Advertisement -