-
Advertisement
Viral Videos : चिड़ियाघर से भागा शुतुरमुर्ग, गाड़ियों से लगाई रेस
Last Updated on January 9, 2021 by
पाकिस्तान के एक शुतुरमुर्ग (Ostrich) का वाडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शुतुरमुर्ग सड़क पर दौड़ता (Ran) हुआ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि ये शुतुरमुर्ग गाड़ियों से भी ज्यादा तेज़ भाग रहा है। इस शुतुरमुर्ग का वाडियो (Video) सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और इसे खूब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शुतुरमुर्ग एक चिड़ियाघर से भाग हुआ था और चिड़ियाघर (Zoo) से भागने के बाद ये शुतुरमुर्ग सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान किसी ने इस भागते हुए शुतुरमुर्ग की वीडियो रिकॉर्ड कर ली।
Meanwhile an ostrich on roads of #Karachi. Having a free run. It’s real. pic.twitter.com/mR1UVgnpGr
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) January 7, 2021
वीडियो पाकिस्तान के कराची (Karachi) का बताया जा रहा है। शुतुरमुर्ग जैसे ही चिड़ियाघर से भाग कर सड़क पर पहुंचा और दौड़ने लगा तो फिर चालकों ने भी गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी और शुतुरमुर्ग को देखने लगे। इस दौरान बहुत से लोगों ने सड़क पर भागते शुतुरमुर्ग की वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान (Parveen Kaswan) ने भी शेयर किया है।