-
Advertisement
हिमाचल के मंत्री बोले, कुछ तो गड़बड़ है, लूटने नहीं देंगे सरकारी पैसा
Last Updated on January 27, 2022 by admin
बिलासपुर। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस (District Level Republic Day) समारोह के बाद बिलासपुर (Bilaspur) में आउटसोर्स कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur) से मिला। इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के सामने अपनी मांगें भी रखीं। इन मांगों में उन्होंने कहा कि ठेकेदारी और कंपनी प्रथा बंद करनी चाहिए, क्योंकि कंपनी (Company) कर्मचारियों का शोषण कर रही है। इसके लिए जल्द सरकार को कोई नीति निर्धारित करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार के मंत्री की फिसली जुबान, जीवित कारगिल योद्धा को बता दिया शहीद
आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगें और समस्याएं सुनने के बाद जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लगभग 130 कंपनियां है। 28 जनवरी को आउटसोर्स कर्मचारियों की एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। सभी विभागों के प्रमुख और कंपनियों के हैड इस मीटिंग में बुलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बारे में कंपनी को नोटिस (Notice) दिया गया था, लेकिन सिर्फ 14 ही कंपनियों ने इसका रिस्पॉन्स किया है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इसका मतलब है कि बीच में कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खजाने से कंपनियों को पैसा जा रहा है। अगर हमारे कर्मचारियों को पैसा ना मिले तो यह अच्छी बात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 28 तारीख को जो आउटसोर्स कर्मियों की बैठक होने जा रही है, उसमें इन सभी मामलों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page