- Advertisement -
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने एनआईटी प्रशासन (NIT Management) पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों कर्मचारी कामकाज ठप करके एनआईटी परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। एनआईटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए आउटसोर्स कर्मचारियों (Outsourcing staff) ने सीधे-सीधे एनआईटी प्रशासन पर आरोप जड़ा है कि न तो समय पर वेतन दिया जा रहा है और सफाई कर्मचारियों के समन्वयक डॉ सिद्धार्थ जोकि मैकेनिक विभाग में कार्यरत है उनकी मनमानी से खफा होकर कर्मचारियों ने न्याय की गुहार लगाई है। कर्मचारियों ने समन्वयक पर शोषण करने का आरोप लगाया है।
धरना प्रदर्शन (protest) कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि एनआईटी परिसर में पिछले दो दिन से धरना पर बैठे हुए हैं और प्रशासन द्वारा समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है तो उल्टा एनआईटी के काम करवाने के बाद को-ओर्डिनेटर द्वारा घर का काम करवाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों को गंदी गालियां दी जाती हैं और कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती हैं जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष पनपा हुआ है।
- Advertisement -