- Advertisement -
ऊना। पुलिस चौकी दौलतपुर (Daulatpur) के तहत पिरथीपुर में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हुआ है। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान सुशील कुमार 39 वर्ष निवासी पिरथीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार घर के बाइक पर जा रहा था कि एक तेज रफ्तार कार (Over speed car) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों 108 कर्मचारियों ईएमटी सीमा व पायलट राकेश की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया की घायल के बयान कलम बंद की जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
- Advertisement -