- Advertisement -
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक भीषण हादसा पेश आया। यहां सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास दुकानों के सामने फुटपाथ (Footpath) पर सो रहे सात लोगों पर एक तेज रफ्तार कंटेनर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे (Accident) में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।
यह घटना तड़के करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि रोड पर कबाड़ बीनने वाले सात लोग सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास बनी दुकानों के आगे रात को सो रहे थे। तड़के करीब दो कानपुर की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर (Over speed container) अनियंत्रित हो गया और उनके ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहीं, कंटेनर के ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी है। मृतकों की शिनाख्त के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस सभी के बारे में पता कर रही है और परिजनों को जानकारी देने की कोशिश में जुट गई है।
- Advertisement -