- Advertisement -
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में मंगलवार को ढालपुर मैदान में साढ़े तीन हजार महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली। कुल्लवी महानाटी का आयोजन इस मर्तबा नारी गरिमा थीम पर किया गया था, इसमें आनी व निरमंड के महिला मंडलों ने शिरकत की।
यह सभी महिलाएं पट्टू, धाठू और कुल्लवी आभूषणों से सुज्जजित होकर मैदान में उतरीं। इस दौरान पूरा मैदान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों से गूंज उठा।
इससे पहले प्राइड ऑफ कुल्लू में चौदह हजार महिलाओं के एक साथ नाटी करने का विश्व रिकॉर्ड कुल्लू के नाम दर्ज है।
- Advertisement -