- Advertisement -
रामपुर। प्रदेशभर में ओवर लोडिंग पर प्रशासन का डंडा चल रहा है। कई स्थानों पर बसों में न बिठाए जाने और बसों की कमी को लेकर लोग खासतौर पर छात्र सड़कों पर भी उतर चुके हैं। कई जगह ऐसी है जहां पर अभी भी बसों में ओवर लोडिंग जारी है। शिमला जिला के रामपुर से जांओ के लिए जाने वाली निजी बस की छत पर यात्री सवार हो कर जा रहे हैं। पहाड़ी खतरनाक रास्ते पर बस की छत पर सफर करना खतरनाक हो सकता है। रविवार को बस जब जाओं बस अड्डे पर पहुंची तो इसकी छत पर यात्री थे।
यह बस सुबह साढ़े नौ बजे जांओ के लिए रामपुर से चलती है। यह मार्ग भी काफी जोखिम भरा है और हादसे का अनदेशा बना रहता है। जाहिर है कि श्रीखंड महादेव की ओर जाने वाला मार्ग यही है और जांओ से आगे पैदल यात्रा शुरू होती है। पहाड़ी रास्तों पर ओवरलोडिड बस का जाना खतरनाक साबित हो सकता है।
- Advertisement -