-
Advertisement
सोलन शहर में Traffic के बोझ को कम करेगा ओवर पाथ व अंडर पाथ
Last Updated on December 21, 2020 by Sintu Kumar
सोलन। फोरलेन निर्माण ( Forelane construction) से सोलन शहर के मुख्य यातायात का नक्शा हमेशा के लिए बदल जाएगा। कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 ( Kalka-Shimla National Highway-5)का निर्माण कार्य सोलन बाईपास-सपरून चौक तक पहुंच चुका है। इस चौक पर फोरलेन कंपनी ओवरपाथ और अंडर पाथ( Overpath and underpath) का निर्माण करने में जुटी है। इस जगह पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात को डायवर्ट करने में काफी बदलाव किया जाएगा। शिमला-चंडीगढ़ जाने वाले सभी वाहन अंडरपाथ से ही जाएंगे जबकि राजगढ़-सिरमौर ( Rajgarh-Sirmaur)और शहर का लोकल यातायात ओवरपाथ से होकर आएगा।
ये भी पढ़ेः ये भी पढ़ेः वाकनाघाट में बनेगा पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी उत्कृष्ट केंद्र, CM ने रखी आधारशिला
वर्तमान में सपरून चौक से ही दिल्ली, चंड़ीगढ़, शिमला, सिरमौर सहित कई बड़े राज्यों का यातायात इसी चौक से डायवर्ट होता है। इस चौक पर अकसर यातायात ज्यादा होने से जाम भी लग जाता है। पुलिस कर्मचारियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। फोरलेन निर्माण के चलते सपरून चौक को भी बेहद जल्द तोड़ा जाएगा। फोरलेन निर्माण कंपनी ग्रिल के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंदर सिंह ने कहा कि फोरलेन निर्माण अब सोलन शहर के मुख्य चौक पर पहुंचा है। इस चौक को पूरी तरह तोड़ कर यहां ओवरपाथ और अंडरपाथ का निर्माण किया जाएगा। इस पाथ के बनने का लाभ शहर की जनता को मिलेगा। वहीं शहर के यातायात प्रभारी कमल शर्मा ने कहा कि सपरून चौक को फोरलेन निर्माण के चलते तोड़ा जा रहा है। चंडीगढ़ से शिमला जाने वाला सारा यातायात अंडरपाथ से होकर जाएगा जबकि राजगढ़, सिरमौर और शहर का लोकल यातायात ओवरपाथ से होकर जाएगा। पूरी जगह सोलर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। शहर की आम जनता को जाम से निजात मिलेगी।