-
Advertisement
यूं बदलेगा सोलन के ट्रैफिक का नक्शा
Last Updated on December 21, 2020 by Sintu Kumar
सोलन। फोरलेन निर्माण से सोलन शहर के मुख्य यातायात का नक्शा हमेशा के लिए बदल जाएगा। कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 का निर्माण कार्य सोलन बाईपास-सपरून चौक तक पहुंच चुका है। इस चौक पर फोरलेन कंपनी ओवरपाथ और अंडर पाथ का निर्माण करने में जुटी है। इस जगह पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात को डायवर्ट करने में काफी बदलाव किया जाएगा। शिमला-चंडीगढ़ जाने वाले सभी वाहन अंडरपाथ से ही जाएंगे जबकि राजगढ़-सिरमौर और शहर का लोकल यातायात ओवरपाथ से होकर आएगा।
वर्तमान में सपरून चौक से ही दिल्ली, चंड़ीगढ़, शिमला, सिरमौर सहित कई बड़े राज्यों का यातायात इसी चौक से डायवर्ट होता है। इस चौक पर अकसर यातायात ज्यादा होने से जाम भी लग जाता है। पुलिस कर्मचारियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। फोरलेन निर्माण के चलते सपरून चौक को भी बेहद जल्द तोड़ा जाएगा।