- Advertisement -
नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कालाअंब के साथ लगते मोगीनंद में हुए एक तेज रफ्तार (overspeed) अज्ञात वाहन ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादस में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
घायल महिलाओं का तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां से उन्हें नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, कालाअंब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी अनुसार हादसा बुधवार रात पेश आया। मोगीनंद क्षेत्र की दो महिलाएं सुनीता देवी पत्नी सत्यप्रकाश और किरण पुत्री अशोक कुमार निवासी मोगीनंद रात को सड़क से पैदल घर की ओर जा रही थी कि अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाह (unkown vehicle) ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी।
हिट एंड रन मामले (Hit and run case) में कालाअंब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है।
- Advertisement -