- Advertisement -
P. Govardhan Reddy : कुल्लू। राज्यसभा सांसद पालवई गोवर्धन रेड्डी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। तेलंगाना के रहने वाले रेड्डी कांग्रेस से संबंधित थे, वह 25 सदस्यीय सांसदों के दल के साथ आज सुबह ही दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा भुंतर पहुंचे थे। सांसदों का यह दल कुल्लू-मनाली में स्टडी टुअर पर पहुंचा था।
पालवई गोवर्धन रेड्डी की तबीयत हवाई जहाज में भी बिगड़ी थी,पर जैसे ही उनका जहाज भुंतर हवाई अड्डे पर लैंड हुआ तो तबीयत कुछ ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद 81 वर्षीय रेड्डी को सड़क मार्ग द्वारा कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया,यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह शुगर से भी पीड़ित थे। डीसी कुल्लू युनूस के मुताबिक उनके शव को गह राज्य तेलंगाना पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। पालवई गोवर्धन रेड्डी राज्यसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। रेड्डी का जन्म 20 नवंबर, 1 9 36 को हुआ था। उनके पिता का नाम पी रंगा रेड्डी था। शुरुआत में वे छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े रहे। बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर रहते हुए काम किया । वह नलगोंडा जिले के मुनुगुदा विधानसभा क्षेत्र से पांच बार आंध्रप्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और इसके बाद वह मार्च 2012 में राज्यसभा के लिए नामांकित हुए थे।
- Advertisement -