- Advertisement -
राजगढ़। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पच्छाद बीजेपी की झोली गई है। इस सीट से बीजेपी (BJP) केंडिडेट रीना कश्यप (Reena Kashyap) ने कांग्रेस (Congress) के गंगू राम मुसाफिर को हराया है। बीजेपी की बागी निर्दलीय दयाल प्यारी तीसरे नंबर पर रहीं हैं। रीना कश्यप ने 2678 मतों से जीत दर्ज कर ली है। रीना कश्यप को उप चुनाव में 22,048 मत हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गंगूराम मुसाफिर को 19,306 वोट हासिल हुए। निर्दलीय दयाल प्यारी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 11,651 मत हासिल किए।
सीएम जयराम ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं व जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है।
यह जीत जनता तथा प्रदेश भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की है।
मिशन प्रदेश विधानसभा उपचुनाव-2019 को हासिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है जो आज रंग लाई।भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को साधुवाद एवं बधाई तथा धर्मशाला और पच्छाद की जनता का आभार।#ElectionResults2019 pic.twitter.com/dD7Gn67uUo
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 24, 2019
रीना कश्यप वर्ष 2006 से बीजेपी की सदस्य हैं, वह वर्ष 2011 से 2016 तक शिलांगी राजगढ़ से जिला परिषद की सदस्य रही हैं। रीना वर्तमान में महिला मोर्चा की आईटी सेल की प्रदेश सह संयोजक हैं। पूर्व में जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं। 16 सितंबर 1985 को जन्मी रीना कश्यप रीना ने एमए तक पढ़ाई की है। रीना के ससुर जिया लाल बीजेपी एसटी मोर्चा पच्छाद के अध्यक्ष हैं। ये सीट इससे पहले भी बीजेपी के कब्जे में ही थी। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से पार्टी केंडिडेट सुरेश कश्यप जीत दर्ज करवाकर लगातार दूसरी मर्तबा विधानसभा पहुंचे थे। इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें अपना केंडिडेट बनाया और वह बडे अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। उनके विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद ही यहां उपचुनाव हुआ है।
श्रीमती रीना कश्यप जी को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। पच्छाद और हिमाचल को शिखर की ओर ले जाने के लिए जयराम सरकार वचनबद्ध है। pic.twitter.com/dkTPWOjh84
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) October 24, 2019
- Advertisement -