-
Advertisement
Pachhad | Gangu Ram Musafir | Congress |
Last Updated on November 1, 2022 by Neha Raina
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के तहत आने वाली पच्छाद सीट (Pachhad Assembly Seat) पर इस मर्तबा कांग्रेस के माथे पर परेशानी के बल है। इसी सीट से सात बार जीत दर्ज करवाने वाले गंगू राम मुसाफिर आजाद जो हैं। कांग्रेस (Congress) ने गंगू राम की सात जीत के बाद तीन हार को देखते हुए उन्हें टिकट से आजाद कर दिया। नाराज गंगू राम ने निर्दलीय ताल ठोक दी। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से भी बाहर कर दिया। अब वह बिल्कुल आजाद होकर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने 2019 उपचुनाव के दौरान बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस में आई दयाल प्यारी को इस बार अपना कैंडिडेट बनाया है। अब दयाल प्यारी (Dayal Pyari) की राह में गंगू राम मुसाफिर रोड़ा बनकर खडे हो गए हैं। बीजेपी ने यहां से उपचुनाव में जीत दर्ज करवाने वाली रीना कश्यप को ही दोबारा से टिकट दी है। यानी अभी तक ये सीट बीजेपी के कब्जे में हैं। रीना कश्यप (Reena Kashyap) यहां से विधायक हैं।