- Advertisement -
नई दिल्ली। गांबिया की 23 वर्षीय ब्यूटी पैजेंट विजेता फतू जैलो ने देश के पूर्व राष्ट्रपति याह्या जामेह (54 वर्षीय ) पर कार्यकाल के दौरान रेप करने का आरोप लगाया है। जैलो ने बताया कि उन्होंने जामेह से शादी के लिए इनकार किया जिसके बाद उनके ‘अंहकार को चोट’ पहुंची। वहीं जैलो ने इस बात का दावा किया है कि रेप करने से पहले जामेह ने उन्हें इंजेक्शन दिया था। बता दें की जमह ने 22 साल शासन करने के बाद सत्ता छोड़ी है।
जिसके बाद उन्होंने खुद को एक गहरी धार्मिक शख्सियत और लड़कियों के अधिकारों के हिमायती के रूप में पेश किया और अपने छोटे से पश्चिम अफ्रीकी देश को इस्लामिक गणराज्य घोषित किया। वहीं जैलो ने इस बात का दावा किया है कि जमीह ने रमजान की पूर्व संध्या पर एक धार्मिक कार्यक्रम में उसके साथ बलात्कार किया। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं ने भी जमेह पर ह्यूमन राइट्स वॉच और ट्रायल इंटरनेशनल के साथ इंटरव्यू करते हुए बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रतिष्ठित मिस जुलाई 22 वीं सौंदर्य और छात्रवृत्ति प्रतियोगिता की पूर्व विजेता फतू जैलो ने इस बारे में बताते हुए कहा कि उस चीज़ के बारे में बातचीत शुरू करना चाहती हैं जो समाज के ताने-बाने को नष्ट कर रही है।
- Advertisement -